शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

भौतिकी विज्ञान( Physics) 1. मात्रक/मापन/मापक यंत्र(Unit/Measurement/Measuring lnstrument)

                👇

     मात्रक(Unit)                   

 

1. भार की S.I.इकाई क्या है-

Ans-न्यूटन


S. I. पद्धति मैं भार का मात्रक न्यूटन होता है अन्य भौतिक राशियों के S. I. मात्रक निम्नलिखित है-


भौतिक राशि      S.I.मात्रक      प्रतिक

    लंबाई            मीटर             m

द्रव्यमान            किलोग्राम       kg

समय               सेकण्ड             s

विद्युत धारा       एंम्पियर            A

ताप                 केल्विन             K

ज्योति तीव्रता   कैण्डेला            Cd

पदार्थ की मात्रा   मोल               mol


2. भार का S.I.मात्रक क्या है?

Ans- न्यूटन


3.संवेग की इकाई क्या है?

Ans- kgms–¹


 किसी वस्तु के द्रव्यमान एवं उस वस्तु के वेग के गुणनफल को उस वस्तु का संवेग कहा जाता है। वस्तु का संवेग एक सदिश राशि है। संवेग एक संक्षिप्त राशि है ,अर्थात किसी भी वियुक्त निकाय का कुल संवेग स्थिर रहता है।

संवेग =द्रव्यमान *वेग

इसका मात्रक किग्रा .मी /से. या kgms–¹होता है ।

किसी वस्तु पर लगा बल उस वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर के बराबर होता है।


4.उघोग में शक्ति की इकाई है:

Ans-अश्व शक्ति 


भौतिक में शक्ति या विद्युत शक्ति वह दर होती है जिस पर कोई कार्य किया जाता है या ऊर्जा संचारित होती है अथवा एक नियत समय में कितनी उर्जा की आवश्यकता होती है या ऊर्जा व्यय होती है।

शक्ति= कार्य/ समय

शक्ति की इकाई जूल/ सेकंड अथवा वॉट होती है।उधोगौ में प्रयुक्त शक्ति को मुख्यतः अश्वशक्ति में मापा जाता है। जबकि 1 हॉर्स पावर=746वॉट या जूल/सेंकण्ड होता है।


5.ध्वनि को मापने के लिए कौन से एकक( यूनिट) को उपयोग किया जाता है? Ans- डेसिबल


ध्वनि को मापने के लिए डेसिबल एकक (यूनिट) का उपयोग किया जाता है ।विश्व स्वास्थ्य गठन के अनुसार 45 डेसिबल ध्वनि मानव के लिए सर्वोत्तम होती है।WHO के अनुसार 75 डेसिबल से ऊपर ध्वनि को मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

6.विद्युत आवेश का SI मात्रक क्या है।

Ans-कूलाँम

विद्युत आवेश (Electric charge)-पदार्थों को परस्पर रगड़ने से उनमें आकर्षित करने का गुण उत्पन्न हो जाता है,जिसे स्थिर विद्युत कहते हैं तथा इन में संचित गुण कोआवेश कहते हैं।

आवेश दो प्रकार के होते हैं-

धन आवेश (+ve charge)तथा

 ऋण आवेश( -ve charge)

इन्है यह नाम अमेरिकी वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने दिया था ।इसका SI मात्रक कुलाँम है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

chapter -14 प्रकाश किसे कहते हैं ,

  chapter -14   प्रकाश प्रकाश एक ऐसी बाहृय कारक है, जो किसी वस्तु को देखने में हमें सहायता करती। 👉 प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है। 👉 प्रकाश क...