बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

chapter -14 प्रकाश किसे कहते हैं ,

 chapter -14  

प्रकाश

प्रकाश एक ऐसी बाहृय कारक है, जो किसी वस्तु को देखने में हमें सहायता करती।
👉 प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है।
👉 प्रकाश का तरंग दैध्यर्य 3900A°-7800 A°होती है।
👉 सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक आने में 8.3 मिनट/8 मिनट 19 सेकंड का समय लगता है।
👉 चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी तक आने में 1.3मिनट/1मिनट 29 sec का समय लगता है।
👉 प्रकाश की चाल को सबसे पहले रोमर ने मापा था।
👉 प्रकाश की चाल
निर्वात-3×10 8min/sec
पानी -2.25×10 8m/sec
कांच-2×10 8m/sec
👉 प्रकाश सात रंगों से बनी है यह सबसे पहले न्यूटन ने कहा था।
👉 प्रकाश के तरंग सिद्धांत को आइजेन्स ने दिया था।
👉 प्रकाश के व्यतिकरण का सिद्धांत को थामस यंग ने दिया था।
👉 लाल रंग का तरंग धैर्य सबसे अधिक होता है। तथा बैंगनी रंग का तरंग धैर्य सबसे कम होता है

प्रकाश का प्रकीर्णन-

जब प्रकाश किसी माध्यम से होकर गुजरती है तो माध्यम में उपस्थित धूल कण की उपस्थिति के कारण प्रकाश सभी दिशाओं में फैल जाती है इस घटना को प्रकाश का प्रकीर्णन कहते हैं।

रेले का अनुसार-

प्रकाश का ~तरंग धैर्य
👉 प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण आकाश नीला दिखाई देता है।

प्रकाश का परावर्तन-

जब प्रकाश की किरण किसी चिकनी सतह पर गिरती है, तो गिरने के बाद उसी माध्यम में वापस चली जाती है। प्रकाश की इस घटना को प्रकाश का परिवर्तन करते हैं।

👉 जब प्रकाश अभिलंब में गिरती है तो परावर्तन कोण का मान शुन्य होता है।

समतल दर्पण-

👉 समतल दर्पण में बना प्रतिबिंब हमेशा आभासी सीधा और वस्तु के आकार का होता है।
👉 यदि कोई व्यक्ति समतल दर्पण की ओर v वेग
से आता है,तो प्रतिबिंब 2v वेग से बनता है।

👉 किसी व्यक्ति को समतल दर्पण में अपना पूरा प्रतिबिंब देखने के लिए दर्पण की ऊंचाई मनुष्य की ऊंचाई से आधी होनी चाहिए।
👉 जब दो समतल दर्पण को ¢कोण में झुकाकर   रखी जाती है तो प्रतिबिंब की संख्या 360/¢-1 होगी।
👉 यदि दो समतल दर्पण को 90 डिग्री में रखा जाए तो प्रतिबिंब की संख्या360/90-1
=4-1= 3
👉 जब दो समतल दर्पण को समांतर में रखी जाती है तो प्रतिबिंब की संख्या अनंत होगी

समतल दर्पण का उपयोग-

1. आइने के रूप में
2. पेरिस्कोप के रूप में

गोलीय दर्पण-

गोलीय दर्पण दो प्रकार के होती है
1. उत्तल दर्पण
2. अवतल दर्पण

अवतल दर्पण में बना प्रतिबिंब

वस्तु की स्थिति - प्रतिबिंब की स्थिति- प्रतिबिंब की प्रहति
अनंत।             -   फोकस पर।            वास्तविक ,उल्टा   
              

उपयोग-

1.सोलर कुकर में
2.कान और दांत के डॉक्टर
3. हजामती दर्पण के रूप म
4.गाड़ी के हेडलाइट में

उत्तल दर्पण में बना प्रतिबिम्ब-

उत्तल दर्पण में वस्तु को किसी भी स्थान में रखने पर उसका प्रतिबिंब दर्पण के पीछे फोकस और पैल के बीच
बनता है तथा प्रतिबिंब की प्रकृति आभासी सीधा और वस्तु से छोटा बनता है।

उपयोग-
1.गाड़ी का मोटर कार के साइड मिरर के रूप में।
2.परावर्तक लेंम्पो में

दर्पण सूत  1/f=1/v+1/u

👉 फोकस दूरी वक्रता त्रिज्या की आधी होती है।

आवर्धन-

प्रतिबिंब की ऊंचाई और वस्तु की ऊंचाई की अनुपात और आवर्धन- करते हैं।

प्रकाश का अपवर्तन-

जब प्रकाश किरण एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो अभिलंब की ओर मुड़ जाती है या अभिलंब से दूर चली जाती है प्रकाश के इस गुण को प्रकाश का अपवर्तन कहते हैं।
जब किरण विरल माध्यम से संघन मध्यम में जाती है तो किरण अभिलंब की ओर मुड़ जाती है और जब किरण संघन माध्यम से विरल माध्यम में जाती है तब वह अभिलंब से दूर चली जाती है।

अपवर्तन के नियम-

1.आपतित किरण अपवतित किरण एवं आपतन बिंदु पर खींचा गया अभिलंब तीनों एक ही तल में होता है।
2. आपतन कोण की sin i एवं अपवर्तन कोण की sin r का अनुपात 1 स्थिरांक होता है।

लेंस-

लेंस दो प्रकार का होता है
1.उत्तल लेंस
2. अवतल लेंस

उत्तल लेंस-

इसका बीच का भाग मोटा तथा किनारे का भाग पतला होता है।

अवतल लेंस-

इसका बीच का भाग पतला तथा किनारे का भाग मोटा होता है।

लेंस की छमता-

किसी लेंस की फोकस दूरी के व्युत्क्रम को लेंस की क्षमता कहते हैं।
p=l/f
👉 लेंस की क्षमता का एस आई मात्रक डाइआप्टर होता है।

अवतल लेंस द्वारा बना प्रतिबिंब-

इसमें बना प्रतिबिंब काल्पनिक सीधा और वस्तु से छोटा होता है जब प्रतिबिंब लेंस तथा फोकस के बीच स्थित होता है।

प्रकाश का पूर्ण आंतरिक परावर्तन-

जब कोई प्रकाश की किरण किसी संघन माध्यम से विरल माध्यम में प्रवेश करती है तो अपवर्तन के कारण अपवतित किरण अपने लंब से दूर होती जाती है ऐसी स्थिति में अपवतित किरणे परावर्तन के बाद उसी माध्यम में भी परिवर्तित हो जाती है इसे पूर्ण आंतरिक परावर्तन कहते हैं।
जैसे-
1.हीरा का अधिक चमकना
2.रेगिस्तान या ठंड प्रदेशों में मरीचिका का दिखाई देना।
3.कांच का चटका हुआ भाग का अधिक चमकना
4.पानी में पड़ी हुई परखनली का अधिक चमकना।
5.पानी में हवा भरी बुलबुले का चमकना

प्रकाश का व्यतिकरण-

जब समान अवॢति के दो प्रकाश किरणे एक साथ किसी दिशा में पहुंचते हैं तो उसी आवृति में वृद्धि हो जाती है उसे प्रकाश का व्यतिकरण कहते हैं।
जैसे-
1. पानी की सतह पर छडका तेल चमकने लगता है।
2. साबुन के बुलबुले चमकने लगते हैं।
👉 ध्वनि में ध्रवण का गुण नहीं पाया जाता है लेकिन प्रकाश में ध्रुवण का गुण पाया जाता है।


रविवार, 24 अक्टूबर 2021

Chapter- 13 प्रत्यास्थता(Elasticity)

 

Chapter- 13

                     प्रत्यास्थता(Elasticity)

जब किसी वस्तु पर बाहृय बल लगाई जाती है,  तो उसके आवृति , लंबाई और आयतन में परिवर्तित हो जाती है और बाहृय बाल को हटाने पर वस्तु पूर्व अवस्था में वापस आ जाती है इस गुण को प्रत्यास्थता कहते हैं।

# प्रत्यास्थाता सीमा-

जब किसी वस्तु पर बाह्यय बल लगाई जाती है तो प्रत्यास्थाता का गुण मौजूद रहता है तथा अधिक बल लगाने पर प्रत्यस्थाता सीमा कहते हैं।

# विकृति-

प्रत्यस्थाता सीमा के अंदर वस्तु के मूल लंबाई में वृद्धि एवं मूल लंबाई के अनुपात को विकृति कहते हैं।
             (मापांक=गुणांक)
विकृति- l/L [विकृति का एस आई मात्रक नहीं होता है]

# प्रतिबल-

प्रति एकांग क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को प्रतिबल करते हैं।

#हुक का नियम -

प्रत्यास्थता सीमा के अंदर वस्तु में उत्पन्न विकृति प्रतिबल के समानुपाती  होती है।
              प्रतिबल~विकृति
              प्रतिबल /विकृति=E
               E=प्रत्यास्थता गुणांक
👉 यदि किसी वस्तु में विकृति  लंबाई में हो तो उसे यंग मापांक कहते हैं, इसका मात्रक न्यूटन मीटर होता है।
👉 यदि विकृति आयतन में हो तो उसे आयतन मापांक कहते हैं।

# संपीड्यता-

जब आइटम घटता है तो आयतन गुणांक का व्यत्क्रम को समपींड्ता कहते हैं।

शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

Chapter 12 ध्वनि तरंग

 

Chapter 12

                            ध्वनि तरंग

👉 ध्वनि तरंग अनुदैध्य यांत्रिक तरंगे होती है।
👉20Hz 20000 Hz के बीच के यांत्रिक तरंगों की आवृत्ति को हम अपने कानों द्वारा सुन पाते है।

अवश्रव्य तरंगे- (Infrasonic waves)

20Hz से नीचे की आवृत्ति वाली ध्वनि तरंगों को अवश्रव्य तरंगे कहते हैं ,इसे हमारा कान सुन नहीं सकता है।

श्रव्य तरंगे-(Audible waves)

20 Hzसे 20000 Hzके बीच की आवृत्ति वाली तरंगों को श्रव्य तरंगे कहते हैं।

पराश्रव्य तरंगे-(Ultrasonic waves)

20000 Hz से ऊपर की तरंगों को पराश्रव्य तरंगें कहा जाता है ,इन तरंगों को कुछ जानवर सुन सकते हैं।

पराश्रव्य तरंगों के उपयोग

👉 संकेत भेजने में।
👉 समुद्र की गहराई का पता लगाने में।
👉 दूध के अंदर के हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने में।

ध्वनि की चाल(Speed of sound)

👉 किसी माध्यम में ध्वनि की चाल मुख्यत: माध्यम की प्रत्थास्थता तथा घनत्व पर निर्भर करती है।
👉 ध्वनि की चाल सबसे अधिक ठोस में उसके बाद द्रव में और उसके बाद गैस में होती है।

वायु में ध्वनि की चाल- 332 m/s
जल में- 1483 m/s
लोहे में-5130 m/s

प्रतिध्वनि-(echo)

जब ध्वनि तरंगे दूर स्थित किसी दृढ़ टावर या पहाड़ से टकराकर परावर्तित होती है तो उस परावर्तित ध्वनि को प्रतिध्वनि कहते हैं।
👉 कान पर ध्वनि का प्रभाव1/10sec तक रहता है।

अनुरणन-(Resonanec)

ध्वनि का ऐसा गुण  जिसमें ध्वनि स्त्रोत को बंद करने के बावजूद कुछ समय तक हमें ध्वनि सुनाई पड़ती है ध्वनि के इस गुण को अनुरणन  कहते हैं।

👉 एक गुजहीन हाऺल का अनुरणन काल 0 सेकंड होता है।

ध्वनि का अपवर्तन-

जब ध्वनि एक माध्यम से दूसरे माध्यम में जाती है तो अभिलंब की ओर मुड़ जाती है या अभिलंब से दूर चली जाती है ध्वनि के इस गुण को ध्वनि का अपवर्तन कहते हैं।

👉 दिन के समय चिल्लाने पर आवाज अधिक दूर तक नहीं जाती है लेकिन रात के समय आवाज अधिक दूर तक जाती है। ध्वनि के अपवर्तन के कारण होती है।

अनुनाद-

जब वस्तु की वह वाहृय बल  आवर्ती और स्वभाविक आवर्ती आपस में बराबर हो जाती है तो उसे अनुनाद कहते हैं।
जैसे:-
👉 रेडियो अनुवाद के सिद्धांत पर काम करती है।
👉 सुराही में पानी भरने से आवाज का भिन्नत होना  अनुवाद का कारण है।
👉 सिपाही को पुल पार करते समय टुकड़ी कदम से पुल पार करने को कहा जाता है क्योंकि अनुनाद के कारण पुल टूट सकती है।

ध्वनि का व्यतिकरण-

जब दो ध्वनि एक साथ किसी बिंदु पर पहुंचती है तो वहां ध्वनि का संचरण होता है उसे ध्वनि का व्यतीकरण कहते हैं।

ध्वनि का विवर्तन-

जब ध्वनि किसी अवरोध से मुड़कर हमारे कानों तक पहुंचती है तो उसे ध्वनि का विवर्तन कहते हैं।

जैसें-

👉यदि कोई व्यक्ति बंद कमरा में बैठा है और बाहर से उसके मित्र के चिल्लाने पर जो ध्वनि सुनाई पड़ती है यह विवर्तन के कारण होती है।
👉 ध्वनि में ध्रुवन का गुण नहीं होता है।



मंगलवार, 12 अक्टूबर 2021

chapter 11 दाब (pressure)

 

chapter 11

                    दाब (pressure)

प्रति एकांग क्षेत्रफल पर लगने वाले बल को दाब करते हैं।

दाब= बल/ क्षेत्रफल

दाब का एस आई (SI)मात्रक -Nm-² या पास्कल(pa) होता है।
[M][L][T]

P=F/A
  =[MLT-²]
  =[ML-¹T-²]

दाब का विमीय सूत्र-
F=m×a
  =[M]×[LT-² ]
  =[MLT-²]

द्रव की गणना-
P=h×d×g
h=ऊंचाई
d=द्रव का घनत्व
g=गुरुत्व त्वरण

वायुमंडलीय दाब (Atmospheric pressure)
____________________________________

👉वायुमंडलीय हम लोग पर बल  दाब डालती  है, जिसे वायुमंडलीय दाब कहते हैं।
👉 वायुमंडलीय दाब की पहली बार गणना वांन  ग्यूरिक में किया था।
👉 वायुमंडलीय दाब को बैरोमीटर से मापी जाती है।
👉 बैरोमीटर का पाठयाक यदि अचानक नीचे गिरता है तो आंधी आने की संभावना है।
👉 वायुमंडलीय दाब का मात्रक पास्कर या NM² या बार होता है।
👉 बैरोमीटर का पाठयाक यदि धीरे धीरे ऊपर चढ़ने से दिन साफ रहने की संभावना है।
👉 बैरोमीटर का पाठयाक यदि धीरे-धीरे गिरने से वर्षा होने की संभावना है।

पास्कल का प्रथम नियम-

___________________

यदि गुरुत्व त्वरण नगणनीय माना जाए तो द्रव के भीतर प्रत्येक बिंदु पर दाब समान  होती है।

पास्कल का द्वितीय नियम-

____________________

किसी बंद बर्तन में रखें द्रव में बल लगाने पर द्रव बल को समान अनुपात में संचारित कर देती है।

द्रव संचालित यंत्र -

______________

पास्कल के नियम के आधार पर काम करते हैं।

गलनांक पर दाब का प्रभाव-
____________________

👉यदि वस्तु को गर्म करते हैं,तो आयान बढ़ती है, तब दाब बढ़ने से गलनांक बढ़ता है।
👉 वस्तु को गर्म करने से यदि आयतन घटती है तो दाब बढ़ने से गलनाक की भी घटता है।

कवाथनाक पर दाब का प्रभाव-
_______________________

दाब के घटने पर कत्थनाक घट जाती है। यही कारण है कि पहाड़ों पर खाना पकाना कठिन होता है।
👉 दबाव को बल एवं क्षेत्रफल से मापा जाता है।
👉 दाब को प्रणोद प्रति इकाई क्षेत्रफल के रूप में परिभाषित किया जाता है।
👉थ्रस्ट प्रति इकाई क्षेत्रफल को दाब कहा जाता है।


सोमवार, 11 अक्टूबर 2021

Chapter 10 तरंग ( WAVE )

 

Chapter 10

                  तरंग  ( WAVE )

                   

तरंग एक प्रकार का विक्षोप है जिसे ऊर्जा एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाती है।

तरंग दो प्रकार के होते हैं।
1. यांत्रिक तरंग
2. अयांत्रिक तरंग

यांत्रिक तरंग-


इसे संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता होती है।

यांत्रिक तरंग दो प्रकार के होते हैं।
१. अनुप्रस्थ तरंग
२. अनुर्देध्य तरंग

अनुप्रस्थ तरंग-


जब तरंग गति की दिशा माध्यम के कण के साथ लंबवत होती है तो जो शीर्ष या गर्त के रूप में आगे बढ़ता है, अनुप्रस्थ तरंग कहलाता है।

👉 प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग का उदाहरण है।
👉 अनुप्रस्थ तरंग को ठोसो में तथा द्रव के ऊपरी सतह में उत्पन्न होती है।

अनुदैर्ध्य तरंग-


इसमें तरंग गति की दिशा में माध्यम के कण के साथ समांतर होती है, संपीडन या विरल के रूप मैं आगे बढ़ती है।

👉 ध्वनि अनुदैर्ध्य  तरंग का उदाहरण है।

नोट-
____
अयांत्रिक तरंग का तरंगदैध्य परिसर 10-¹⁴ m से 10⁴m तक होता है

अयांत्रिक तरंग विद्युत चुंबकीय  तरंग

जिस तरंग कोे संचरण के लिए माध्यम की आवश्यकता नहीं होती है अयांत्रिक तरंग कहलाती है




Chapter 9 सरल आवर्त गति.( Simple Harmonic motion),आवर्त गति- (Periodic motion),सरल लोलक-(Simple pendulum)

 

Chapter 9

             सरल आवर्त गति.( Simple Harmonic motion)

आवर्त गति- (Periodic motion)

जब कोई वस्तु एक सरल रेखा में इस प्रकार से गति करता हो की वस्तु माध्यम स्थिति से जितना विस्थापन करना है उसमें उतना त्वरण उत्पन्न होता है तो उसे सरल आवर्त गति करते हैं।

👉 जब वस्तु माध्यम स्थिति से गुजरती है तो
बल (f)= o
त्वरण (a)=o
वेग(v) =अधिकतम
गति ऊर्जा(kE)=अधिकतम
स्थितिज ऊर्जा(pE)=०

👉 जब वस्तु अंतिम बिंदु से गुजरता है तो
बल (f)= अधिकतम
त्वरण (a)=अधिकतम
वेग(v) =०
गति ऊर्जा(kE)=०
स्थितिज ऊर्जा(pE)=अधिकतम

सरल लोलक-(Simple pendulum)

जब किसी भारहीन वह लंबाई न बढ़ने वाली डोरी( रस्सी) के एक सिरे में भारी लोलक को बांधकर किसी दृढ़ सतह पर लटकाते है, तो इस संयोजक को सरल लोलक कहते हैं।

👉 आवर्तकाल T=1/n  n=आवृत्ति

👉 आवृत्ति n=1/T  इसका मात्रक-Hz

👉 सरल लोलक का आवर्तकाल (T)=2π✓l/g
L=लोलक की लंबाई
G=गुरुत्व त्वरण

T~✓l=इसका अर्थ है लंबाई बढ़ने पर आवर्तकाल बढ़ता है।

👉जब कोई लड़की झूला झूलती है और झूलते समय खड़ी हो जाती है तब उसका आवर्तकाल घट जाएगा तथा झूला जल्दी-जल्दी दोलन करेगी।

👉 यदि कोई लड़की झूला झूल रही हो और बगल में कोई दूसरी लड़की आकर बैठ जाए तो झूले के आवर्तकाल में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

👉 किसी लोलक घड़ी को चंद्रमा पर ले जाने पर उसका आवर्तकाल बढ़ जाएगा तथा घड़ी सुस्त हो जाएगी।

👉 लोलक घड़ी को अंतरिक्ष पर ले जाने पर काम नहीं करेगी क्योंकि अंतरिक्ष में  g का मान जीरो(०) होता है।

👉 गर्मी के मौसम में आवर्तकाल बढ़ जाता है जिसके कारण घड़ी सुस्त हो जाती है।


Chapter 8 श्यानता (viscosity)

 

Chapter 8

                श्यानता (viscosity)

द्रव या गैस की 2 सतह के बीच एक बल कार्य करता है जो उसका अपेक्षित गति का विरोध करता है उसे श्यानता कहते हैं।

👉 श्यानता का मात्रक पास्कल सेकंड होता है।
👉 इसे ईऺटा द्वारा सूचित किया जाता है।


शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021

Chapter -7 पृष्ठ तनाव (Surface Tension) physics

 

Chapter -7

     पृष्ठ तनाव (Surface Tension)
पृष्ठ तनाव:-द्रव का स्वतंत्र सत्ताह हमेशा तनाव में रहता है तथा कम से कम क्षेत्रफल घेरने की प्रवृत्ति होती है इससे पृष्ठ तनाव कहते हैं।

                   T=F/L
👉 इस का एसआई मात्रक N/M होता है।
👉 द्रव को गर्म करने पर उसका पृष्ठ तनाव कम हो जाता है। तथा क्रांतिक ताप(- 273°C)पर शून्य हो जाता है।

जैसे:-
1.वर्षा की बूंदे गोलाकार होना।

2.सेविंग ब्रश को पानी में डालने पर फैल जाता है तथा बाहर निकालने सिकुड़ जाता है।

3.साबुन या डिटर्जेंट गंदे कपड़े को साफ कर देता है।

4.गर्म सूप स्वादिष्ट लगते हैं।

ससंजक बल(Cnesive force)

एक ही पदार्थ के अणुओं के बीच लगने वाला बल ससंजक बल कहलाता है।


👉 ठोसों में ससजक बल का माप सबसे अधिक होता है।

आसंजक बल(Adhesive force)

दो भिन्न-भिन्न पदार्थ के अणुओं के बीच लगने वाला बल को आसंजक बल कहते हैं।

जैसे:-
ब्लैक बोर्ड में चौक से लिखने से अक्षर उभर जाते हैं, तथा पानी गिलास को भीगोता होता है।

केशिकत्व(Capillarity)

👉केशिकत्व नली में द्रव के ऊपर चढने या नीचे उतरने की घटना को केशिकत्व कहते हैं।

👉जो द्रव ग्लास को भिगोता है,वह केशनली म उपर चढ़ता है।


जैसे:- पानी

👉जो द्रव ग्लास भी नहीं भिगोता है वह केशनली में नीचे उतरता है।


जैसे:-
पारा

1. लालटेन या लैंम्प  में तेल का ऊपर चढ़ना।
2.ब्लाटिग  पेपर का स्याही को भोगना।

बुधवार, 6 अक्टूबर 2021

chapter -6 गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)

 

chapter -6


गुरुत्वाकर्षण (Gravitation)

ब्रह्मण्ड मैं प्रत्येक वस्तु में एक प्रकार का  आकर्षण बल लगता है, जो दूसरे वस्तु को अपने और आकर्षित करता है उसे गुरुत्वाकर्षण कहते हैं।

*गुरुत्वाकर्षण का नियम को न्यूटन ने दिया था।

गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियम

किन्हीं दो वस्तुओं के बीच लगने वाला आकर्षण बल वस्तुओं के द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती होता है तथा  दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

m1_____r______m2
f£m1m2______(1)
f£.1/r²________(2)
f£m1m2/r²
F=Gm1m2/r²
G=6.67×10-¹¹Nm²/kg²

👉गुरुत्व बल -

पृथ्वी जिस बल से किसी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचती है उसे गुरुत्व बल करते हैं।

👉 गुरुत्व त्वरण-
गुरुत्व बल के कारण जो त्वरण उत्पन्न होता है उसे गुरुत्व त्वरण करते हैं।

g=G me/Re²

g=9.8m/s²
me=5.98×10²⁴kg(mass of earth)
Re=6.38×10 ६ m(radius of earth)

G के मान में परिवर्तन

👉 विश्वत रेखा में जी का मान सबसे कम होता है।
👉 ध्रुवा में जी का मान सबसे अधिक होता है।
👉समुद्र तल से ऊपर या नीचे जाने पर gका मान घटता है।
👉यदि पृथ्वी का घूर्णन गति बढ़ता है तो g का मान घटेगा।
👉यदि पृथ्वी का घूर्णन गति घटता है तो g का मान बढ़ेगा।
👉चंद्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी पर के भार का   1/6 होता है ।
👉पृथ्वी की तुलना में चंद्रमा का द्रव्यमान1/81 होता है।
👉पृथ्वी के केंद्र में जी का मान 0होता है।

लिफ्ट में किसी वस्तु का भार

👉जब लिफ्ट त्वरित गति से ऊपर की ओर जाता है तो व्यक्ति को अपना भार बढ़ा हुआ महसूस होता है।

👉जब लिफ्ट त्वरित गति से नीचे की ओर आता है तो व्यक्ति का भार में कमी महसूस होता है।

👉जब लिफ्ट एक समान वेग से ऊपर या नीचे जाता है तो उसके भार में कोई परिवर्तन नहीं होता है।

👉यदि लिफ्ट का त्वरण गुरुत्व त्वरण से अधिक होता है तो उस में खड़ा व्यक्ति फर्श से उठकर छत पर  जा ने लगेगा।

👉यदि लिफ्ट के नीचे उतरते समय डोरी टूट जाए तो व्यक्ति का भार में कमी महसूस होगा।


कृत्रिम उपग्रह

कृतिम उपग्रह दो प्रकार के होते हैं।
1. कक्षीय उपग्रह
2.भू-स्थिर उपग्रह

कक्षीय उपग्रह-

कक्षीय उपग्रह का वेग8 km/sहोता है ।

👉कक्षीय उपग्रह का परिक्रमण काल84min होता है।
👉 यह ऊंचाई पर निर्भर करती है, अर्थात पृथ्वी के निकट चक्कर लगाने वाले उपग्रह का वेग अधिक होता है।
👉 यह द्रव्यमान पर निर्भर नहीं करता है, एक ही कक्षा में  उपस्थित जिन भिन्न-भिन्न द्रव्यमान वाले उपग्रह का वेग समान होगा।

कक्षीय वेगv0=√G me/Re+h(orbital velocity)

भू- स्थिर उपग्रह-

वैसे उपग्रह जो पृथ्वी का एक चक्कर 24 घंटा में पूरा करता है उसे भूस्थिर उपग्रह करते हैं।

👉 पृथ्वी तल से उसकी ऊंचाई36000 होती है।

पलायन वेग(Escape velocity)

वह न्यूनतम वेग जिसमें किसी वस्तु को ऊपर की ओर फेंकने पर वह गुरुत्व क्षेत्र को पार कर जाता है जिसे पृथ्वी पर वापस नहीं आता है उस न्यूनतम वेग को पलायन वेग करते हैं।

VE=√²gRe

👉पृथ्वी के लिए पलायन वेग का मान11.2km/s होता है।
👉चंद्रमा के लिए पलायन वेग का मान2.37 km/sहोता है।
👉सौर मंडल के लिए पलायन वेग का मान 42km/sहोता। है।

#कक्षीय वेग और पलायन वेग में संबंध

👉यदि किसी उपग्रह का कक्षीय वेग को√2×41% बढ़ा दी जाए तो वह उपग्रह अपनी कक्षा से पलायन कर लेगी




सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

chapter -5 physics कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति


 

         chapter -5

                                                      कार्य, ऊर्जा एवं शक्ति

कार्य :-work



यदि किसी वस्तु पर f बल लगाया जाता है तो वस्तु s दूरी तक विस्थापित होती है और और यदि उसके बीच q कोण बनता हो तब

Formula
कार्य =बल ×विस्थापन

👉जब qका मान 90 डिग्री होता है तब कार्य शुन्य होता है।
👉 जब qका मान o°डिग्री होता है तो कार्य अनंत होता है।

ऊर्जा:-Energy



कार्य करने की क्षमता को ऊर्जा कहते हैं।

ऊर्जा के प्रकार

१. गतिज ऊर्जा
२. स्थितिज ऊर्जा

👉 ऊर्जा का विमीय सूत्र [ML²T-²]

गतिज ऊर्जा:-

किसी वस्तु में उसकी गति के कारण जो उर्जा उत्पन्न होती है उसे गतिज ऊर्जा करते हैं।

जैसे :-
दौड़ता बालक

स्थितिज ऊर्जा:-

किसी वस्तु में उसकी स्थिति के कारण जो कार्य उत्पन्न होती है उसे स्थितिज ऊर्जा कहते हैं।

जैसे:-
खींचा हुआ धनुष में संचित ऊर्जा
चाबी वाली घड़ी में संचित ऊर्जा
तलाब में जमा हुआ पानी

स्थितिज ऊर्जा =mgh
गतिज ऊर्जा=½mv²

👉 जब किसी वस्तु का वेग दोगुनी कर दिया जाए तो (k) गतिज ऊर्जा ( 4 गुनी) हो जाएगी तथा वेग को आधी करने पर गतिज ऊर्जा एक चौथाई हो जाएगी।

👉 गतिज ऊर्जा और संवेग में संबंध


गतिज ऊर्जा k.E=½mv²
                       =mv²/2×m/m
                       =m²v²/2m(p=mv)
                K.E=p²/2m

👉यदि किसी वस्तु का संवेग दोगुनी कर दिया जाए तो उसकी गतिज ऊर्जा 4 गुनी हो जाएगी।
👉किसी वस्तु का संवेग और वेग के अनुपात से (द्रव्यमान) मिलता है।

       P=mv
mv/v=m
         =संवेग/वेग

👉 ऊर्जा का SI मात्रक जूल(J)

शक्ति:-(Power)



कार्य करने की समय दर को शक्ति करते हैं।

P=w/t
   =J/sec

👉 शक्ति का SI मात्रक जूल/ सेकंड होता है।
       इसे watt से मापी जाती है।
👉 मशीनों की शक्ति को अश्वशक्ति से मापी जाती है।
1H.P=746 watt

शक्ति का विमीय सूत्र=[ML²T-³]
W=F×D
F=m.a
    =[m].[LT-²]
     =[MLT-²]

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

सरल मशीन,उत्तोलक,आल॑ब,आयास,भार,यांत्रिक लाभ,उत्तोलक का सिद्धांत,प्रथम श्रेणी उत्तोलक,द्वितीय श्रेणी उत्तोलक,तृतीय श्रेणी उत्तोलक

 

Chapter- 4

                        सरल मशीन

सरल मशीन:-- सरल मशीन एक ऐसी युक्ति है जो हमारे कार्य को सुविधाजनक बनाने में सहायता करती है।
👉 यह बल -आघूर्ण के सिद्धांत पर कार्य करता है।


जैसे:-
उत्तोलक ( Lever)
गिरनी (pulley)
आनत तल(Inclined plane)
स्क्रु जैक(screw jack)

मशीन की दक्षता=मशीन द्वारा किया गया कार्य/मशीन को दी गई ऊर्जा  *100
👉 मशीन की दक्षता कभी भी 100% नहीं हो सकती।

उत्तोलक:-

यह एक सीधी छड़ है, जो किसी निश्चित बिंदु के ( आमने-सामने )इर्द-गिर्द आसानी पूर्वक घूम सकती है।

उत्तोलक के 3 मुख्य भाग हैं:-
1. आल॑ब(fulcrum)
2. आयास(effort)
3. भार(load)

आल॑ब :-

जिस निश्चित बिंदु के चारों और उत्तोलक की छड स्वतंत्रता पूर्वक घूम सकती है, उसे आलब कहते हैं।

आयास:-

उत्तोलक को उपयोग में लाने के लिए उस पर जो बल लगाया जाता है उसे आयास कहते हैं।

भार:-

उत्तोलक के द्वारा जो बोझ उठाया जाता है अर्थात किये गए कार्य को भार करते हैं।

उत्तोलक तीन प्रकार के होते हैं

१.प्रथम श्रेणी के उत्तोलक(1st class Lever)
२.द्वितीय श्रेणी के उत्तोलक (2nd class Lever)
३.तृतीय श्रेणी क उत्तोलके (3rd class Lever)

प्रथम श्रेणी उत्तोलक:-

यदि आलम्ब(f )आयास(E )और भार(L )के बीच में हो तो उसे 1st class Lever करते हैं।

यांत्रिक लाभ:-

उत्तोलक में भार एवं आयास के अनुपात को यांत्रिक लाभ कहते हैं।

यांत्रिक लाभ=भार/आयास

उत्तोलक  का सिद्धांत:-

आ्यास एवं आयास भुजा का गुणनफल भार एवं भार भुजा के गुणनफल के बराबर होती है।

भार *भार भुजा=आयास*आयास भुूजा

प्रथम श्रेणी उत्तोलक का यांत्रिक लाभ:-

यांत्रिक लाभ=आयास भुजा/भार भुजा
👉प्रथम श्रेणी उत्तोलक का यांत्रिक लाभ हमेशा एक के बराबर, एक से कम या एक से अधिक हो सकता है।

जैसे:-
तराजू ,कैंची ,प्लास, साइकिल का ब्रेक आदि।

द्वितीय श्रेणी उत्तोलक:-

जब भार आलम और आयास के बीच में हो तो उसे द्वितीय श्रेणी उत्तोलक कहते हैं।

यांत्रिक लाभ= आयास भुजा/भार भुजा

👉 द्वितीय श्रेणी उत्तोलक का यांत्रिक लाभ हमेशा एक से अधिक होता है।


जैसे:-
सरोता
ठेला गाड़ी आदि।

तृतीय श्रेणी उत्तोलक:-

जब आयास आलब और भार के बीच में होती है तो उसे तृतीय श्रेणी उत्तोलक करते हैं।

यांत्रिक लाभ =आयास भुजा /भार भुजा

👉तृतीय श्रेणी उत्तोलक का यांत्रिक लाभ हमेशा एक से कम होता है
जैसे:-
मनुष्य का हाथ
चिमटा
मछली पकड़ने का डंन्टा  आदि।


आवेग,अभिकेन्द्रीय बल,centripetal force,अपकेंद्रीय बल,कोणीय वेग,बल आघूर्ण part-2

आवेग :- जब किसी  वस्तु पर बल बहुत कम समय के लिए लगता है तो उस वस्तु मे लगने वाला बल और समय  अन्तराल के गुणनफल को  आवेग कहते हैं ा 

 आवेग=बल*समय  अन्तराल

S I मात्रक न्यूटन sec होता है ा part-2

सदिश राशि ा 

वीमय सूत्र[ M L T -1 ]

जैसे :-

*क्रिकेट खलाड़ी बोल को कैच करने के बाद अपने हाथों को नीचे कि और खीचते हैं ा 

*गाड़िया मे झटका को कम करने के लिए स्प्रिंग का प्रोयग किया जाता हैं ा 

अभिकेन्द्रीय बल :-centripetal force

जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ  मे घूमती हैं ,तो  केंद्र की और लगने वाला को अभिकेन्द्रीय बल कहते हैं ा 

अपकेंद्रीय बल:-

जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ में घूमती है तो केंद्र से बाहर की ओर लगने वाला बल को अपकेंद्रीय बल कहते हैं।

*दूध से क्रीम निकालने के लिए अपकेंद्र बल का प्रयोग किया जाता है।

कोणीय वेग:-

जब कोई वस्तु वृत्ताकार पथ में घूमती है तो 1 सेकंड में वृत्त के केंद्र के साथ जो कोण बनाता है कोणीय वेग कहलाता है।


कोणीय वेग=w=q/t


कोनिया वेग का मात्रक रेडियन सेकंड होता है।


रेखय वेग=कोणीय वेग*त्रिज्या

बल आघूर्ण :-


जब किसी वस्तु को किसी अक्ष के परिता घुमाया जाता है तो उसमें लगने वाला बल और लंबवत दूरी के गुणनफल को बल आघूर्ण कहते हैं।


                 T=f*d


👉एस आई मात्रक न्यूटन मीटर होता है।

👉सी ०जी ॰एस॰ मात्रक डायन सेंटीमीटर।

👉सदिश राशि।

👉विमीय सूत्र[ML²T-²]

मंगलवार, 28 सितंबर 2021

physics गति के नियम (newton 's low of motion )न्यूटन का प्रथम नियम ,जडत्व , गति जडत्व, विराम जडत्व ,संवेग , न्यूटन का दितीय नियम,न्यूटन का तृतीय नियमpart- 1

physics  गति के नियम (newton 's low  of  motion )

न्यूटन  ने गति के नियम को सबसे पहले सर आइजक न्यूटन ने सन 1687 ई०  मे प्रिंसीपिया  नामक पुस्तक मे प्रकासित किया था  ा 

न्यूटन का प्रथम नियम :- यदि कोई वस्तु गति के अवस्ता मे हो वह गति मे हि रहेगी ओर यदि कोई वस्तु विराम अवस्था मे  हो तो विराम मे हि रहेगी ,जब तक कि बाहरी बल नहीं लग जाय ा

* न्यूटन का  प्रथम नियम से बल का परिभाषा मिलता हैंा  

*न्यूटन का  प्रथम नियम को जडत्व का नियम भी कहते  हैंा     

*जडत्व का नियम को गैंलेलियो ने दिया था   

जडत्व  :- किसी वस्तु के सवता(अपने आप )परिवर्तन न होने कि घटना को  जडत्व कहते हैं ा 

जडत्व के  दो प्रकार 
1.  गति जडत्व 
2 . विराम  जडत्व

 गति जडत्व :-

किसी वस्तु मे गति के कारण उत्पन  जडत्व कहते हैं ा 
जैसे :-
जब चलती हुई रेल गाड़ी अचानक रूकती हैं, तो व्यक्ति  का आगे की ओर झुकना ा  
जब चलती हुई रेल गाड़ी से व्यक्ति उतरता हैं ,तो व्यक्ति का धरती पर गिरना ा 

  विराम  जडत्व :-

किसी  वस्तु मे विराम के कारण उत्पन  विराम  जडत्व को विराम जडत्व कहते हैं ा 
जैसे :-
जब रेलगाड़ी अचनाक खुलती हैं ,तो व्यक्ति का पीछे कि ओर झुकना ा 
कांच की खिड़की मे गोली मारने से सिर्फ छेद होती हैं ,लेकिन पथर मारने से चकनाचूर हो जाती हैं ा 
घोड़ा के अचानक चलने से अश्वरोही  का पीछे कि ओर झुकना ा 

संवेग :- किसी गतिसील वस्तु का द्रवमान और वेग के गुणनफल को संवेग कहते है ा 

संवेग =द्रव्यमान *वेग 
s i  मात्रक kg -m /sec 
सदिश राशि 
विमीय सूत्र [MLT _1 ]
*यदि किसी वस्तु का वेग दुगुनी कर दिया जाए तो लागए गए बल समानुपाती होता हैं ा 

न्यूटन का दितीय नियम :-

संवेग परिवर्त्तन कि दर लागए गए बल का समानुपाती होता हैं ा 
*न्यूटन का  दितीय नियम से बल का व्यंजक FORMULA मिलता हैं ा 

न्यूटन का तृतीय  नियम :-

प्रत्येक क्रिया के बराबर एवं विपरीत दिशा मे प्रतिक्रया होता हैं उसे न्यूटन का  तृतीय  नियम कहते हैं ा 
जैसे :-
1.  आदमी का चलना 
2.  नदी मे तैरना 
3.  बंदूक से गोली दागने पर बंदूक का पीछे की और लौटना ा 

बल :-

बल एक बाह्यय कारक है ,जो किसी वस्तु मे लगकर उसके अवस्था को परिवर्तन करता है ,या परिवर्तन लगाने कि कोसिश करता है ा 
बल =द्रव्यमान *त्वरण 
S I मात्रक kg -m /sec  2 
c . g.  s  मात्रक dyne 
1 न्यूटन =10   5dyne 
m . k . s -kg  m /sec 2 
बल एक सदिश राशि है ा 
बल का विमय  सूत्र  M l T -2 


 

 


 

मंगलवार, 14 सितंबर 2021

गति ( MOTION )

                                          गति   ( MOTION )

दूरी :- किसी वस्तु  द्वारा तय कि गई वास्तविक लम्बाई को दूरी कहते हैं ा 

👉S I  मात्रक मीटर 

 👉अदिश राशि 

👉विमीय सूत्र[ M ० L' T ०]  

👉+ve 


विस्थापन :- दो बिंदुओ  के बीच की  न्यूनतम दूरी क़ो विस्थापन कहते  हैं ा 

👉S I मात्रक मीटर 

👉 सदिश राशि 

👉विमीय सूत्र[ M०  L' T ०]

👉+ve ,-ve या शून्य  


चाल :- एकांक समय मे वस्तु द्वारा तय किया गया दूरी को चाल कहते हैं ा 

                                चाल =दूरी / समय 

👉S I मात्रक m /sec 

👉अदिश राशि

 👉M० LT -1

 👉 इसका दिशा नश्चित नहीं होता हैं ा 


वेग :- किसी निश्चित दिशा मे वस्तु द्वारा तय कि गई विस्थापन को वेग कहते हैं ा 

                               वेग =विस्थापन /समय 

👉S I मात्रक m /sec

👉सदिश राशि 

👉 विमीय सूत्र [M ० L1  T-1  ]

👉इसका दिशा निश्चित होता हैं ा 


त्वरण :- वेग परिवर्तन कि दर को त्वरण कहते हैं  ा    

                     त्वरण =वेग मे परिवर्तन /समय 

👉a =v -u /t 

👉SI मात्रक m /sec2 

👉इसका विमीय  सूत्र [M० L1T-2] 


मंदन :- जब त्वरण ऋररात्मक हों तो उसे मंदन कहते हैं ा

👉  -m /sec2  

                                     गति के समीकरण 

                                         1. v =u +at 

                                         2. v2 =u2+2as

                                         3. s =ut+1/2 at2 

                                         4. s nth=u +1 /2 a (2n -1 )  


औसत चाल =वस्तु द्वारा तय की गई कुल दूरी /कुल समय 


1. एक वस्तु विरामावास्था मे 10m /s2 के त्वरण से चल रही है तो 5sec मे कितनी दूरी तय करेगी ा

u =0 m /sec 

a =10 m /sec2  

t =5sec 

s =?

s =ut +1 /2 at2  

=0*5 +1 /2 *10 *5 *5 

=०+125 

=125 m   

 2.एक ट्रैन 90 km /h कि चाल से चल रही है ब्रेक लगाने  पर उसमे -0. 5 m /sec 2 का एक समान त्वरणा  उत्पान होता है ,रुकने के पहिले वह कितने दूरी तय करे गा  ा

u =90 km /h 

v =0 m /sec 

a = -0.5 m /sec2

s =? 

v 2 =u 2 +2 as 

=(25)2 +2 *-0.5/10  *s 

=625 -s 

s =625 

3. एक कार विरामअवास्था से 4 m /sec 2 के त्वरणसे चलना प्रारंभ करती है ,10ses मे कितने दूरी तय केरगा ा 

u =0 m /sec 

a =4 m /sec 2 

t =10 sec 

s =?

s =ut +1 /2 at2 

=0 *10 +1 /2 *4 *10 

=०+200 

=200 m 

4. एक पिंड समान त्वरण के साथ चल रहा है ,एक समय पर इसका वेग 10m /sec2 है ,5sec के बाद इसका वेग 20 m /secहो जाता है ,तो त्वरण  ज्ञात  करे ा

u =10 m /sec 

v =20 m /sec 

a =?

a =v -u /t 

=20 -10 /5 

=10 /5 

=2 

5. एक वस्तु विरामअवस्था से चलना  अंरभ करती है  उस पर एक समान त्वरण कार्य करता है वह 5 वे sec मे 9m कि दूरी तय करता है तो त्वरण ज्ञात करे ा

u =0m /s

 n=5 th 

s nth = 9 m 

a =?

s n th =u +1 /2 a *(2n -1 )

9 =0 +1 /2 a *(2 .5 -1)

9 =0 +1 /2 a *9 

a =2 m /sec    

6.एक वस्तु 16m कि दूरी 4sec मे तय करती है ,पुनः बाद कि 16m कि दूरी 2sec मे तय करता है ,तो वस्तु का आौसत चाल किया होगा ा

ओेसत    चाल  =  वस्तु द्वारा तय किया गया कुल दूरी /कुल समय 

                      =32 /6 

                      =5. 3 m /sec 

7 . किसी कार पर ब्रेक लगाने पर 6m /sec 2 मंदन उत्पन होता है ,यदि कर ब्रेक लगाने के बाद 2sec मे रूक जाता है ,तब इस अंतराल मे तय किया गया दूरी किया होगा ा 

v =0 

a =6 m /sec 

t =2sec 

s =?

a =v -u /t 

-6 =0 -u /2 

-12 =0 -u  

u  =12 

s =at +1 /2 *at 2 

  =12 *२+1 /2 *6 *4 

  = 12 *2 +1 /2 *6 *4 

  =24 +(-१२)

 =12 m /sec 




 




 




मंगलवार, 7 सितंबर 2021

Measurment( मापन )


 मापन 
मापन किसी वस्तु का शुद्धता का व वस्तनिस्ट रूप से वर्णन करता हैं ा किसी भौतिक पदार्थ के गुण व विसस्तावो के परिणाम अंकात्मक रूप देने की क्रिया को मापन कहते हैं ा 
मापन के प्रकार 
👇
मानसिक मापन 
भौतिक मापन 
👉 एक हर्ट्स पॉवर 746 वॉट्स के  बराबर होती हैं ा 
👉1 डायोप्टर 1 m -1 के बराबर होता  हैं ा 
👉एक मीटर १०-६ माइक्र न के बराबर हैं ा 
👉1  किलोवाट 1000 वाट शक्ति के बराबर होता हैं ा 
👉प्रकश वर्ष द्वारा दुरी मापा जाता हैं ा 
👉1 नैनो मीटर =१/१०-9m 
👉1 कूलम  /1s =1amp
 👉एक पिको मीटर १०pw 12  m
👉७४६ watt को 1 अश्व शक्तिकहा जाता हैं ा 

  

शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

Unit/Measurement/Measuring instrument(मात्रक/मापन/मापक यंत्र

                      मात्रक

                                                                                  10. विद्युत धारा का एस आई मात्रक क्या है ।

Ans - एम्पियर 

             

               राशि               मात्रक

                 धारा     -         एम्पियर

                 आवेश  -          कूलाँम

                कार्य/ऊर्जा  -      जूल

                   सामर्थर्य  -   वॉट अथवा जूल/सेकंड


11. आवेश की एसआई इकाई क्या है।

Ans- कूलम्ब


12. चुंबकीय फ्लक्स घनत्व =टेस्ला 

        स्वप्रेरण  =हेनरी

         चुंबकीय फ्लक्स= बेवर

 

13. शक्ति की इकाई को क्या कहा जाता है

Ans-वाँट


14.विधुत आवेश की SI इकाई क्या है।

Ans- कोलम्ब


15.एम्पियर सेकंड किसकी इकाई है ।

Ans-आवेश


16.ध्वनि के नाप की यूनिट क्या है।

Ans- डेसिबल


17. गैलन सामान्यता इस्तेमाल किया जाता है। Ans-आयतन की माप के रूप में


18.रेसिस्टेस की यूनिट क्या है।

Ans-ओम


19.दबाव की एसआई इकाई क्या है।

Ans- न्यूटन प्रति वर्ग मीटर


20. दाब का एस आई मात्रक क्या है।

Ans- पास्कल


21. विस्थापन की एस आई इकाई है।

Ans- मीटर


22. विभांतर की एस आई इकाई है। 

Ans-बोल्ट


23. शक्ति की अंतरराष्ट्रीय इकाई है ।

Ans-वाट


24. संवेग की अंतरराष्ट्रीय इकाई क्या है।

Ans- kg ms-1


25. ध्वनि की प्रबलता में मापी जा सकती है। Ans-डेसीबल


26. ध्वनि प्रदूषण में मापा जाता है।

Ans- प्रतिध्वनि


27. तरंग वैग का एस आई मात्रक क्या है।

Ans- मीटर प्रति सेकंड


28.मात्रक कूलाँम/सेकँड का दूसरा नाम क्या है।

Ans-एम्पियर


29.विधुत ऊर्जा व्यय का वाणिज्यिक मात्रक क्या है।

Ans-किलोवाट घंटा


30. चाल की अंतरराष्ट्रीय SI इकाई है।

Ans-m/s

शनिवार, 28 अगस्त 2021

Unit/Measurement/Measuring lnstrument (मात्रक/मापन/मापक यंत्र)

                          मात्रक (Unit)

7.प्रकश इक्वल टू 9 पॉइंट  में से किसकी ईकाई हैं।

Ans-दूरी

Note-प्रकाश वर्ष दूरी की ईकाई है -एक प्रकाश वर्ष=9.461×10पावर12किमी.

8.  प्रतिरोध की S.I इकाई हैं।

Ans-ओम

Note-जार्ज साईमन ओम एक भैतिक विज्ञानीऔर गणितज्ञ थे।उन्होंने ही एक तार में प्रवाहित विधुत धारा और उनके सिरो के बीच विभवांतर के बीच समबन्ध को स्थापित किया था।जिसे ओम का नियम कहते है।इसे v=I×R से दर्शते हैं,  जहाँ R प्रतिरोध है।

 9.S I  प्रणाली  मे प्रतिबल  की माप  इकाई  है -

A n s -N /M2

बल की सई  यूनिट =न्यूटन मीटर squear 

शक्ति की सई यूनिट =वाट      




शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

भौतिकी विज्ञान( Physics) 1. मात्रक/मापन/मापक यंत्र(Unit/Measurement/Measuring lnstrument)

                👇

     मात्रक(Unit)                   

 

1. भार की S.I.इकाई क्या है-

Ans-न्यूटन


S. I. पद्धति मैं भार का मात्रक न्यूटन होता है अन्य भौतिक राशियों के S. I. मात्रक निम्नलिखित है-


भौतिक राशि      S.I.मात्रक      प्रतिक

    लंबाई            मीटर             m

द्रव्यमान            किलोग्राम       kg

समय               सेकण्ड             s

विद्युत धारा       एंम्पियर            A

ताप                 केल्विन             K

ज्योति तीव्रता   कैण्डेला            Cd

पदार्थ की मात्रा   मोल               mol


2. भार का S.I.मात्रक क्या है?

Ans- न्यूटन


3.संवेग की इकाई क्या है?

Ans- kgms–¹


 किसी वस्तु के द्रव्यमान एवं उस वस्तु के वेग के गुणनफल को उस वस्तु का संवेग कहा जाता है। वस्तु का संवेग एक सदिश राशि है। संवेग एक संक्षिप्त राशि है ,अर्थात किसी भी वियुक्त निकाय का कुल संवेग स्थिर रहता है।

संवेग =द्रव्यमान *वेग

इसका मात्रक किग्रा .मी /से. या kgms–¹होता है ।

किसी वस्तु पर लगा बल उस वस्तु के संवेग में परिवर्तन की दर के बराबर होता है।


4.उघोग में शक्ति की इकाई है:

Ans-अश्व शक्ति 


भौतिक में शक्ति या विद्युत शक्ति वह दर होती है जिस पर कोई कार्य किया जाता है या ऊर्जा संचारित होती है अथवा एक नियत समय में कितनी उर्जा की आवश्यकता होती है या ऊर्जा व्यय होती है।

शक्ति= कार्य/ समय

शक्ति की इकाई जूल/ सेकंड अथवा वॉट होती है।उधोगौ में प्रयुक्त शक्ति को मुख्यतः अश्वशक्ति में मापा जाता है। जबकि 1 हॉर्स पावर=746वॉट या जूल/सेंकण्ड होता है।


5.ध्वनि को मापने के लिए कौन से एकक( यूनिट) को उपयोग किया जाता है? Ans- डेसिबल


ध्वनि को मापने के लिए डेसिबल एकक (यूनिट) का उपयोग किया जाता है ।विश्व स्वास्थ्य गठन के अनुसार 45 डेसिबल ध्वनि मानव के लिए सर्वोत्तम होती है।WHO के अनुसार 75 डेसिबल से ऊपर ध्वनि को मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।

6.विद्युत आवेश का SI मात्रक क्या है।

Ans-कूलाँम

विद्युत आवेश (Electric charge)-पदार्थों को परस्पर रगड़ने से उनमें आकर्षित करने का गुण उत्पन्न हो जाता है,जिसे स्थिर विद्युत कहते हैं तथा इन में संचित गुण कोआवेश कहते हैं।

आवेश दो प्रकार के होते हैं-

धन आवेश (+ve charge)तथा

 ऋण आवेश( -ve charge)

इन्है यह नाम अमेरिकी वैज्ञानिक बेंजामिन फ्रैंकलिन ने दिया था ।इसका SI मात्रक कुलाँम है।


बुधवार, 4 अगस्त 2021

One linear (science )

 प्रश्न – शरीर में रक्त की सफेद कोशिकाओं का मुख्य कार्य क्या होता है? उत्तर -शरीर को बीमारियों से बचाना। .

प्रश्न – मछली के हृदय में कितने प्रकोष्ठ होते हैं? उत्तर – दो (Two Chambered)

. प्रश्न – मानव शरीर में रक्त से अवांछनीय पदार्थों को पृथक करने का कार्यकौनसा अंग करता है? उत्तर – वृक्क (Kedney) .

प्रश्न – चालीस वर्ष पूरे हो जाने पर चर्चित ‘अप्सरा’ क्या है? उत्तर – न्यूक्लीयर रियेक्टर .

प्रश्न – डायनमो का क्या कार्य है? उत्तर – यांत्रिक ऊर्जा से विद्युत ऊर्जा काउत्पादन .

प्रश्न – पिचब्लेण्डी से कौनसा रेडियोएक्टिव तत्व प्राप्त किया गया था? उत्तर रेडियम .

प्रश्न – गिरगिट की त्वचा में रंग बदलने का कारण क्या है? उत्तर – उसकी त्वचा में मेलेनोफोर नामक असंख्य रंगद्रव्य कोशिकाओं की उपस्थिति के कारण

प्रश्न – प्रकृति में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाने वाला कार्बनिक यौगिक कौनसा है? उत्तर-सेल्यूलोज

प्रश्न – समुद्र के किनारे उगने वाले वृक्षों में वार्षिक वलय (Annual rings) क्यों ____ नहीं होते? उत्तर – क्योंकि यहाँ की जलवायु में स्पष्ट भिन्नता नहीं होती है। .

प्रश्न- वृद्धावस्था का अध्ययन विज्ञान की किस शाखा के अन्तर्गत किया जाता है? उत्तर – जिरेन्टोलॉजी .

प्रश्न – डोलोमाइट (Cacos) किसका अयस्क है? उत्तर – कैल्सियम का . प्रश्न – खट्टे फलों में कौनसा विटामिव पाया जाता है? उत्तर – विटामिन

प्रश्न- ध्वनि की तीव्रता मापने वाला यंत्र क्या कहलाता है? उत्तर – ऑडियोमीटर .

प्रश्न- दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है? उत्तर-जीवाणु द्वारा .

 प्रश्न- दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है? उत्तर -जीवाणु द्वारा .

प्रश्न- श्वेत प्रकाश के वर्णक्रम (Spectrum) में प्रिज्म द्वारा सर्वाधिक विचलित (Deviate) होने वाला कौनसा रंग है? उत्तर -बैंगनी .

प्रश्न – रेफ्रीजेरेटर में प्रशीतक (Regrigerant) क्या होता है? उत्तर- फ्रीयोन .

प्रश्न – दूध से दही बनाने में कौनसा बैक्टीरिया सहायक होता है? उत्तर -लैक्टोबैसिलस (Lacto-bacillus) .

प्रश्न- किस अंग के कार्य न करने पर डाइलेसिस (Dialysis) किया जाता है? उत्तर – वृक्क (Kidney) .

प्रश्न – मनुष्य के मस्तिष्क का सबसे बड़ा भाग क्या होता है? उत्तर प्रमस्तिष्क (Cerebrum) .

प्रश्न- राइफल चलाने पर लगने वाला झटका किसके संरक्षण का उदाहरण है? उत्तर – रेखीय संवेग के संरक्षण (Conservation of linear

momentum) का . प्रश्न-प्रयोगशाला में सर्वप्रथम जीन का संश्लेषण करने वाला वैज्ञानिक कौन है? उत्तर – हरगोविन्द खुराना

 प्रश्न- चन्द्रमा पर वायुमण्डल न होने का क्या कारण हे? उत्तर – वहाँ सभी गैसों का वर्ग माध्य मूल वेग(Root mean square velocity) उनके पलायनवेग (Escape velocity) से अधिक है। .

प्रश्न – किस एक कोशिकीय शैवाल (Unicellular Algae) का उपयोग अन्तरिक्ष में खाद्य की समुचित पूर्ति के लिए किया जाता है? उत्तर क्लोरेला (Chlorela)

प्रश्न – प्राकृतिक रबर किसका बहुलक (Polymer) है? उत्तर -आइसोप्रीन (Isoprene) का .

प्रश्न- द्रव्य की चौथी अवस्था क्या कहलाती है? उत्तर-प्लाज्मा (Plasma) .

प्रश्न-प्रत्यावर्ती धारा की माप किस यंत्र से की जाती हे? उत्तर- तप्त तार अमीटर (hot Wire Ammeter) से .

प्रश्न – प्रकाश तरंगों के किस गुण से उनके अनुप्रस्थ होने का प्रमाण मिलता है? उत्तर – ध्रुवण(Polarisation) से .

प्रश्न- एक वृत्ताकार वलय (Circular Ring) का गुरुत्व केन्द्र कहाँ होता है? उत्तर- वलय वृत्त के केन्द्र पर .

प्रश्न – मानव रक्त का pH मान होता है? उत्तर -7.4 .

प्रश्न – खनिज संरचना की दृष्टि से हीरा क्या होता है? उत्तर – कार्बन .

प्रश्न – ग्रह गति (Planetary Motion) का सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया? उत्तर – कोप्लर ने .

प्रश्न- हाइड्रोजन बम किस सिद्धान्त पर आधारित है? उत्तर- नाभिकीय संलयन (Nuclear Fusion)पर .

प्रश्न – प्रोट्रॉन की खोज किसने की थी? उत्तर – रदरफोर्ड ने .

प्रश्न- कौनसा पदार्थ पृथ्वी पर तीनों अवस्थाओं में पाया जाता है? उत्तर- पानी

प्रश्न – हीरे के सम्बन्ध में कैरेट (Carat) क्या होता हे? उत्तर – हीरे के भार का मात्रक (Unit of Weight of diamond) .

प्रश्न- गैल्वेनीकृत लोहे पर किसका लेप होता है? उत्तर- जिंक का

प्रश्न – गैल्वेनीकृत लोहे पर किसका लेप होता है? उत्तर – जिंक का

प्रश्न- भारत में 28 फरवरी को विज्ञान दिसव किस उपलक्ष्य में मनाया जाता है? उत्तर – सी.वी.रमन द्वारा रमन प्रभाव की खोज करने के दिन के उपलक्ष्य में .

प्रश्न- 7 नवम्बर, 1888 भारत के किस महान वैज्ञानिक का जन्मदिन है? उत्तर सी.वी.रमन का .

प्रश्न – आयोडीन युक्त नमक का प्रयोग किस बीमारी की रोकथाम के लिए किया  जाता है? उत्तर – गलगण्ड (Goitre) .

प्रश्न – विद्युत मोटर का क्या कार्य है? उत्तर – विद्युत ऊर्जा का यांत्रिक ऊर्जा में रुपान्तरण करना।

प्रश्न- हरे पौधों में प्रकाश-संश्लेषण की इकाई क्या कहलाती है? उत्तर क्वाण्टासोम(Quantasome) .

प्रश्न – पृथ्वी का औसत घनत्व क्या है ? उत्तर -5.5 ग्राम/घन सेंटीमीटर .

प्रश्न – सूर्य सदैव पूर्व में निकलता है, क्योंकि? उत्तर – पृथ्वी पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। .

प्रश्न – पौधों में वाष्पोत्सर्जन दर के निर्धारण के लिए किस यंत्र का उपयोग किया जाता है? उत्तर-पोटोमीटर का .

प्रश्न- रेड लेड का रासायनिक सूत्र क्या है ? उत्तर -Pb304 .

प्रश्न- मानव शरीर में विटामिन K का निर्माण किस अंग में होता है? उत्तर कोलन में बैक्टीरिया द्वारा

प्रश्न- ‘DARK AVENGER’ क्या है? उत्तर- एक प्रकार का प्रमुख कम्प्यूटर वायरस

 प्रश्न – फाइकोलॉजी (Phycology) के तहत विज्ञान की किस शाखा का अध्ययन किया जाता है?उत्तर – शैवाल (Algae) का .

प्रश्न – किस विटामिन में कोबाल्ट (Cobalt) पाया जाता है? उत्तर विटामिन B12 में .

प्रश्न – ‘मेनिनजाइटिस’ (ताविका शोध) नामक रोग में शरीर का कौन सा अंग प्रभावित हो जाता है? उत्तर – मस्तिष्क .

प्रश्न- मानव शरीर में रक्त का थक्का नहीं बनने का प्रमुख कारण है? उत्तर हिपेरिन की उपस्थिति .

प्रश्न-चाय बनाने के लिए विद्युत द्वारा केतली में पानी किस विधि द्वारा गर्म होता है? उत्तर- कन्वेक्शन द्वारा .

प्रश्न – वृद्धों के चिकित्साशास्त्रीय अध्ययन (Medical Study) को क्या कहा जाता है? उत्तर – गैरियाट्रिक्स (Geriatrics) .

प्रश्न – हाइपोग्लाइसेमिया (Hypoglycemia) नामक रोग रक्त में किसकी कमी से होता है? उत्तर – ग्लूकोस .

प्रश्न- एच.टी.एल.वी.-।। नामक वायरस से कौन सा रोग फैलता है? उत्तर एड्स (Aids)

. प्रश्न – मानव शरीर में सबसे छोटी ग्रंथि है? उत्तर -पिट्यूटरी .

प्रश्न- एन्जाइम मूलत: क्या है? उत्तर-प्रोटीन .

प्रश्न-पित्त का निर्माण शरीर के किस भाग में होता है? उत्तर यकृत (Liver) में .

प्रश्न- कृष्ण छिद्र (Black hole)सिद्धान्त को प्रतिपादित किया था? उत्तर एस. चन्द्रशेखर ने .

प्रश्न – साइनोकोवालमिन क्या है? उत्तर – विटामिन B12

प्रश्न – टेट्रा डुथाइल लैड (TEL) पेट्रोल में क्यों मिलाया जाता है? उत्तर एन्टीनॉकिंग रेटिंग (अपस्फोटन की दर) को बढ़ाने के लिए .

प्रश्न- हीरे की चमक होती है? उत्तर – पूर्ण आन्तरिक परावर्तन के कारण ..

प्रश्न – आपेक्षिक आर्द्रता (Relative humidity) वापी जाती है? उत्तर – हाइग्रोमीटर(Hygrometer) से .

प्रश्न – रेटिना पर बनने वाला प्रतिबिम्ब होता है? उत्तर- वास्तविक, उल्टा तथा वस्तु से छोटा .

प्रश्न-पोलिया का टीका सर्वप्रथम किसने तैयार किया था? उत्तर-जोन्ससाल्कने .

प्रश्न – गोबर गैस का मुख्य संघटक क्या है? उत्तर – मीथेन .

प्रश्न- हरे पौधों में प्रकाश संश्लेषण की इकाई क्या कहलाती है? उत्तर___ क्वाण्टोसोम .

प्रश्न – न्यूटन/किग्रा किस भौतिक राशि का मात्रक है? उत्तर त्वरण (Acceleration) का .

प्रश्न – ‘गॉयटर’ नामक रोग शरीर में किसकी कमी के कारण होता है? उत्तर – आयोडीन की कमी के कारण .

प्रश्न- वाइरोलॉजी (Virology) में किसका अध्ययन किया जाता है? उत्तर – विषाणुओं (Virus) का .

प्रश्न – विटामिन C का रासायनिक नाम क्या है? उत्तर – एस्कार्बिक एसिड (Ascorbic Acid) .

प्रश्न- सामान्य व्यक्ति का अनुशीलक (Diastolic) रक्त दाब कितना होता है? उत्तर-80 मिमि पारे के .

प्रश्न- श्वेत प्रकाश के प्रिज्म द्वारा बने वर्णक्रम में किस रंग का विचलन सबसे अधिक होता है? उत्तर -बैंगनी रंग का

प्रश्न – कैलोमल क्या होता है? उत्तर – मरक्यूरस क्लोराइड (Hg2CI2) .

प्रश्न – सिन्दूर का रासायनिक नाम है? उत्तर – मरक्युरिक सल्फाइड (Hgs) .

प्रश्न – ‘झूठा सोना’ (Fool’s Gold) कहलाता है? उत्तर – प्रकृति में पाया जाने वाला आयरन सल्फाइड अथवा आयरन पाइराइट्स .

प्रश्न – पेन्क्रियाटिक जूस मेंपाया जाने वाला एन्जाइम है? उत्तर – ट्रिप्सिन एन्जाइम .

प्रश्न – आँतों (Intestine) में प्रोटीनों को अमीनो अम्ल में अपघटित करने में उत्प्रेरक होता है? उत्तर-पेप्सिन एन्जाइम .

प्रश्न – ‘एस्ट्रो-डी’ (Astro-D) क्या है? उत्तर – ब्रह्माण्ड के विकास का अध्ययन करने वाला जापानी एक्स रे उपग्रह .

प्रश्न – ध्रुवतारा (Pole star) आकाश में एक ही स्थान पर दिखाई देता है जबकि अन्य तारे नहीं इसका कारण है? उत्तर – ध्रुवतारा का पृथ्वी के घूर्णन अक्ष की दिशा में स्थित होना। .

प्रश्न – मनुष्य हृदय में सामान्यत: प्रति मिनट कितनी बार स्पंदन करता है? उत्तर -72 बार .

प्रश्न- स्फिग्नोमैनोमीटर (Sphygnomanometer) नामक यंत्र से क्या नापते हैं? उत्तर – रक्त दाब(Blood Pressure) .

प्रश्न-सन् 1902 में कार्ल लैन्डस्टीनर (Karl Landsteiner) ने किसकी खोज की थी? उत्तर- रक्त समूह की (Blood Group) .

प्रश्न – समुद्र का जल नीला क्यों दिखाई देता है? उत्तर – जल के कणों द्वारा प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण .

प्रश्न – प्रोटीन किस गैस का प्रमुख यौगिक है? उत्तर – नाइट्रोजन

. प्रश्न – इथोलॉजी (Ethology) में किसका अध्ययन किया जाता है? उत्तर – जानवरों के व्यवहार का अध्ययन उनके सामान्य वातावरण में

प्रश्न – नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होने वाली विश्व की प्रथम महिला विज्ञान के क्षेत्र की थी, वह कौन थी? उत्तर – मैडम क्यूरी (1930) भौतिक विज्ञान में .

प्रश्न – पानी में सूई तो डूब जाती है, जबकि भारी-भारी समुद्री जहाज तैरते रहते हैं क्या कारण है? उत्तर-जहाज के डूबे हुए भाग से हटाए गए पानी का भार सारे जहाज के बराबर होती है, इसलिए वह प्लवन करता है, सूई के द्वारा हटाए गए पानी का भार सूई के भार से कम होता है जिससे सूई पानी में डूब जाती है।

प्रश्न – भारत का स्वदेश निर्मित (Indigenously built) दूसरी पीढ़ी का पहला उपग्रह कौनसा है?उत्तर- इनसेट-2A

प्रश्न- सूर्य के प्रकाश की सहायता से शरीर में किस विटामिन का निर्माण होता है? उत्तर-विटामिन एका .

प्रश्न – हैली पुच्छल तारा (Halley’s Comet) प्रति कितने वर्ष बाद दिखाई पड़ता है? उत्तर-76 वर्ष .

प्रश्न – किन तरंगों की सहायता से चमगादडे (Bats) रात में सुरक्षित उड़ती हैं? उत्तर – पराश्रव्यUltrasonic) तरंगों की सहायता से .

प्रश्न- HIV विषाणु से कौन सा रोग होता है ? उत्तर -AIDS एड्स .

प्रश्न- रक्त का थक्का जमाने में कौनसा विटामिन सहायक होता है? उत्तर विटामिन K.

प्रश्न – एम्पियर सेकेण्ड मात्रक है? उत्तर – आवेश की मात्रा .

प्रश्न-लाफिंग गेस है? उत्तर-नाइट्रस ऑक्साइड .

प्रश्न-बाह्य चुम्बकीय प्रभावों से वैज्ञानिक यंत्रों की रक्षा की जाती है? उत्तर लौह कवर में रखकर .

प्रश्न – परमाणु बिजली घरों में किस प्रकार की न्यूक्लीयर अभिक्रिया होती है? उत्तर – न्यूक्लीयर संलयन (Nuclear Fusion)

 प्रश्न-किरणों पर किस प्रकार का आवेश होता है? उत्तर – किसी प्रकार का नहीं

प्रश्न- रेडियो कार्बन तिथि निर्धारण विधि का उपयोग होता है? उत्तर – जीवाश्मों की आयु का पता लगाने में .

प्रश्न- शरीर का सारा रक्त किसके माध्यम से शुद्ध होता है? उत्तर – वृक्क (किडनी) के माध्यम से .

प्रश्न – हाइड्रोफाइट किन्हें कहते हैं? उत्तर – जलीय पौधों को .

प्रश्न-दो समान्तर दर्पणों के बीच रखी वस्तु के कितने प्रतिबिम्ब बनते हैं? उत्तर – अनन्त (Infinite)

प्रश्न – दो समान्तर दर्पणों के बीच रखी वस्तु का सबसे अधिक चमकीला प्रतिबिम्ब कौन सा होता है?उत्तर-दूसरा प्रतिबिम्ब .

प्रश्न – तेल का जल के तल पर फैल जाने का क्या कारण है? उत्तर – तेल का पृष्ठ तनाव जल की अपेक्षा कम होने के कारण .

प्रश्न-पेन्सिल का लैड होता है? उत्तर-ग्रेफाइट .

प्रश्न – सड़क पर चलने की अपेक्षा बर्फ पर चलना कठिन क्यों होता है? उत्तर बर्फ में सड़क की अपेक्षा घर्षण कम होता है। •

प्रश्न – लोलक घड़ियाँ गर्मियों में सुस्त क्यों हो जाती है? उत्तर – लोलक की लम्बाई बढ़ जाने से उनका आवर्तकाल बढ़ जाता है जिससे घड़ी सुस्त हो जाती है। .

प्रश्न-ऊँचे स्थानों पर पानी 100°C से कम ताप पर क्यों उबलता है? उत्तर क्योंकि वहाँ वायुमण्डलीय दाब कम होता है। .

प्रश्न-पीतल मिश्र धातु हैं? उत्तर- जस्ता और तांबा की .

प्रश्न- ‘गैसों के दाब’ ज्ञात करने वाला यंत्र क्या कहलाता है? उत्तर- मैनोमीटर .

प्रश्न- भाभा एटॉमिक रिसर्च सेन्टर ट्रॉम्बे में स्थित पाँचवे न्यूक्लियर रिएक्टर का क्या नाम है? उत्तर – ध्रुव

 प्रश्न – अग्नाशयी रस में पाया जाने वाला एन्जाइम ‘ट्रिप्सिन’, प्रोटीन या पेप्टोन को किसमें बदलता है?उत्तर- छोटे पेप्टाइड्स में .

प्रश्न- मनुष्य में ‘दाद (Ring worm) रोग के रोगकारक कवक का नाम क्या है? उत्तर- माइक्रोस्पोरम(Microsporum) .

प्रश्न- ‘स्कर्वी नामक रोग किस विटामिन के अभाव में होता है? उत्तर-विटामिन सी .

प्रश्न – सबसे भारी धातु कौनसीहै? उत्तर – ओसमियम .

प्रश्न – विद्युत का सबसे अच्छा चालक क्या है? उत्तर – चाँदी .

प्रश्न-पोटेशियम का अयस्क कार्नेलाइट’ (Carnallite) का सूत्र क्या है? उत्तर-KCI.MgCl2.6H2O .

प्रश्न – यूरेनियम के नाभिकीय विघटन में अन्तत: क्या प्राप्त होता है? उत्तर – सीसा .

प्रश्न – ध्वनि को मापने की इकाई क्या है? उत्तर – डेसीबल .

प्रश्न – ‘स्टेनलेस स्टील’ किन धातुओं को मिश्रित करके बनाया जाता है? उत्तर क्रोमियम, लोहा और निकेल .

प्रश्न- वनस्पति विज्ञान की उस शाखा का क्या नाम है, जिसमें शैवाल (Algae) का अध्ययन किया जाता है? उत्तर – फाइकोलॉजी (Phycoligy) .

प्रश्न- दूध से दही बनाने वाले जीवाणु का नाम है? उत्तर -बैक्टेरियम लैक्टिसि एसीडाइ(Bacterium dactici acidi) .

प्रश्न- मधुमेह के रोगी के पेशाब में किसकी अधिकता हो जाती है? उत्तर शर्करा (Sugar) की .

प्रश्न-स्वचालित ब्रेक (Hydraulic brakes) किस नियम के आधार पर बने है? उत्तर – पारकेल के नियम के आधार पर .

प्रश्न – डी एन ए संश्लेषण का प्रतिपादन किसने किया था? उत्तर- कॉर्नबर्ग ने

chapter -14 प्रकाश किसे कहते हैं ,

  chapter -14   प्रकाश प्रकाश एक ऐसी बाहृय कारक है, जो किसी वस्तु को देखने में हमें सहायता करती। 👉 प्रकाश एक अनुप्रस्थ तरंग है। 👉 प्रकाश क...